Jaunpur news रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव का मोबाइल से हुई पहचान
इशरत हुसैन की रिपोर्ट
रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव का मोबाइल से हुई पहचान
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना रेलवे क्रासिंग के पास की घटना
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का मिले शव की पहचान पुलिस टीम ने कर ली और शव को पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहडा गांव निवासी अमरनाथ का पुत्र सूरज कल शाम अचानक घर से गायब हो गया देर शाम तक जब वह वापस नही लौटा तो परिजनों में कुतूहल मच गई तभी देर रात अचानक परिजनों को सूचना मिली की एक युवक का शव सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ी दूर पर मिला है जिसके पास से बरामद मोबाइल फोन में युवक के घर का नंबर है। आनन-फानन में परिजन जब मौके पर पहुंचे तो युवक के शव की पहचान सूरज (25) के रूप की,थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
