Jaunpur news दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर केस दर्ज, विवाहिता को घर से निकाला

Share

इशरत हुसैन की रिपोर्ट


जौनपुर दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर केस दर्ज, विवाहिता को घर से निकाला
जौनपुर।
शहर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के फिरेसेपुर मोहल्ला निवासी मंगला प्रसाद साहू ने अपनी पुत्री नेहा साहू का विवाह 20 फरवरी 2025 को मरदानपुर निवासी अमन साहू के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से किया था। विवाह में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज और उपहार भी दिए थे।
आरोप है कि शादी के बाद जब नेहा अपने ससुराल पहुंची तो कुछ दिनों तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान नेहा के पति की नियुक्ति राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुल्तानपुर में अनुदेशक पद पर हो गई।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने नेहा के स्त्रीधन पर कब्जा कर लिया और उसे घर से निकाल दिया।
इस मामले में पुलिस ने पति अमन साहू, ससुर आनंद कुमार साहू, सास हीरामणि साहू, देवर आयुष कुमार साहू, ननद नित्य साहू और मौसी राजमणि साहू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच चौकी प्रभारी भंडारी को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Author