Jaunpur news घरेलू विवाद के बाद युवक ने कांच पीकर दी जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

Share


जौनपुर में घरेलू विवाद के बाद युवक ने कांच पीकर दी जान देने की कोशिश, हालत गंभीर
जौनपुर।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव में ईद के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मल्हनी गांव निवासी शेरे आलम (पुत्र अजीज अहमद) ने ईद के मौके पर अत्यधिक शराब का सेवन किया था। घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और बच्चों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
बताया जा रहा है कि नशे की हालत में युवक ने कांच को पीसकर पानी के साथ निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।
पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About Author