Jaunpur news रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

Share


रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
जौनपुर।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी इलाके में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ककोरगहना रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि वाराणसी–फैजाबाद रेलखंड पर स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे करीब शाम 5 बजे स्थानीय ग्रामीणों की नजर एक अज्ञात युवक के क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। दृश्य देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। वह लोअर और टी-शर्ट पहने हुए था।
थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए टीम गठित कर दी गई है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

About Author