Jaunpur news पट्टे के जमीन का एडीएम भू राजस्व ने एन एच आई के अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

Share

पट्टे के जमीन का एडीएम भू राजस्व ने एन एच आई के अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

शाहगंज।

शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नडवारा कला में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में बाधा बन रहे पट्टे के तालाब के जमीन का शनिवार को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ज निर्देश पर एडीएम भू-राजस्व अजय अम्बष्ठ ने एनएचआई के अधिकारियों और तहसील कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नडवारा कला में राष्ट्रीय राजमार्ग के संरक्षण में आने वाले पट्टे के तालाब जमीन से राजमार्ग बनने की शिकायत मिल रही थी, जिसके कारण जौनपुर-अकबरपुर मार्ग के निर्माण कार्य में देरी हो रही थी। शनिवार को निरीक्षण के दौरान एडीएम भू-राजस्व अजय अम्बष्ठ ने उस व्यक्ति से भी वार्ता की जिसे भूमि आवंटित की गई है। अधिकारियों ने उसकी समस्याओं को विस्तार से सुना और समाधान के लिए चर्चा की।
एडीएम भू-राजस्व अजय अम्बष्ठ ने बताया कि पट्टे के तालाब जमीन के मामले में मौका मुआयना किया गया है और संबंधित पक्षों से वार्तालाप की गई है। एडीएम भू राजस्व ने बताया कि उक्त व्यक्ति तालाब से अपनी जीविका चलाता है ऐसे स्थिति में उसे बगल की जमीन देकर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ हो सके। इस समस्या के समाधान के बाद ही जौनपुर-अकबरपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान नायब तहसीलदार राहुल कुमार सहित राजस्व के कर्मी भी मौजूद रहे।

About Author