Jaunpur news टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ेगा शिक्षकों का सैलाब
टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ेगा शिक्षकों का सैलाब
शिक्षकों का धरना प्रदर्शन एवं महारैली 4 अप्रैल को
जौनपुर । टी एफ आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला कार्यसमिति की दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन एवं महारैली में अधिक से अधिक शिक्षकों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने हेतु एक संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल के अध्यक्षता में मियापुर स्थित मंगलम लॉन में संपन्न हुई ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि TFI द्वारा पूर्व में दो बार धरने का कार्यक्रम तय किया गया और सरकार से अनुमति भी मांगी गई लेकिन सरकार द्वारा दोनों बार अनुमति निरस्त करके शिक्षको की आवाज दबाने एवं लोकतंत्र का गला घोटने का कार्य किया गया । अब TFI राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्णय कर लिया है कि शिक्षक इस बार रामलीला मैदान में 4 अप्रैल की महारैली अवश्य करेंगे और शिक्षकों की आवाज कुंभकर्णी नींद में सोई हुई सरकार तक अवश्य पहुंचाएंगे ।
जिला मंत्री रविचंद्र यादव अपने संबोधन में समस्त शिक्षकों और शिक्षिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली कूच करने का आह्वान किया।
बैठक में दिल्ली चलने की रणनीति बनाते हुए सभी विकास खंडों के ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि सरकार द्वारा टीईटी अनिवार्यता के विरुद्ध ब्लॉकों से अधिक से अधिक शिक्षक रेलवे, बसो और निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार है । सरकार को शिक्षकों की मांगों को मानना होगा और अध्यादेश लाकर सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त कर आ होगा । बैठक में बसों की संख्या,मार्ग,सम्पर्क व्यवस्था आदि सभी बिन्दुओं पर गहन चर्चा एवं रणनीतिक कार्यक्रम की रूपरेखा पर सामूहिक निर्णय लिए गए।
बैठक में लालसाहब यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रमोद दुबे, विक्रम प्रकाश, सुनील यादव, अरविंद यादव,श्यामलाल मौर्य,मनोज यादव, पवन सिंह, धर्मेंद्र यादव, रामप्रसाद यादव, मनोज उपाध्याय, प्रशांत मिश्रा, पंकज सिंह, राजकुमार यादव,अरुण यादव, अरुण सिंह , रामपाल, देवीप्रसाद मिश्रा, अनिल कुमार, शैलेन्द्र पाल, अनिल कन्नौजिया, सूरज मौर्य, अनिल यादव, विकास कुमार सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
