Jaunpur news जफराबाद में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल

Share

जफराबाद में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल
जफराबाद।कस्बे में ताड़तला मुहल्ले में स्थित जेजेएस मैरेज लॉन में शनिवार की शाम को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे को बढ़ाता है।इसे मन के अंदर के बुराईयों का अंत हो जाता है।समाजसेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि होली का पर्व मनुष्य खुले दिल से मनाता है।वह अपने दिल के उमंग को रंग व गुलाल के माध्यम से प्रदर्शित करता है।वह अपने दुश्मनों को भी माफ कर जीवम में एक नई मिशाल बनाता है।उन्होनें सभी को शुभकामनाएं दिया।इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजक पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल,विजय कुमार बरनवाल, पूर्व चेयरमैन श्रीमती रेखा बरनवाल,नमन कुमार शिवम बरनवाल,सूरज बरनवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में लोकगीत गायकों अभिषेक मयंक तथा राधा मौर्या ने अपने होली गीत से समां बांध दिया।कार्यक्रम रात तक चलता रहा।कार्यक्रम में मनोज अग्रहरि, सन्दीप वर्मा,शिवम बरनवाल,मंगला प्रसाद शुक्ल,नमन बरनवाल विनोद सिंह सहित काफ़ी लोग मौजूद रहे।

About Author