February 5, 2026

Jaunpur news आयुष पाण्डेय ने यूजीसी नेट में जेआरएफ हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Share

जौनपुर के आयुष पाण्डेय ने यूजीसी नेट में जेआरएफ हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
जौनपुर।
यूजीसी नेट परीक्षा में जेआरएफ के लिए 99.93 परसेंटाइल प्राप्त कर जौनपुर के आयुष पाण्डेय ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि जिले का नाम भी रोशन हुआ है।
आयुष पाण्डेय, प्रशस्य जेम्स के निदेशक, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ तथा समाजसेवी डॉ. संदीप पाण्डेय के भतीजे एवं केपी पाण्डेय इंटर कॉलेज, जफराबाद के प्रबंधक संजीव पाण्डेय के पुत्र हैं। वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से जुड़े हुए हैं।
शैक्षिक यात्रा की बात करें तो आयुष ने हाईस्कूल की शिक्षा डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी, जौनपुर से 9.2 सीजीपीए के साथ पूर्ण की। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर, वाराणसी से 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से हिन्दी विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और तत्पश्चात दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से परास्नातक की उपाधि अर्जित की।
आयुष पाण्डेय का उद्देश्य भविष्य में किसी प्रशासनिक पद की दौड़ में शामिल होने के बजाय अपने अध्ययन और शोध के माध्यम से हिन्दी भाषा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। उनकी इस सोच और सफलता पर क्षेत्र के शिक्षाविदों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About Author