February 1, 2026

Jaunpur news दबंगों पर दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटने का आरोप, राजनैतिक पकड़ बताते हुए जान से मारने की धमकी का भी आरोप

Share

दबंगों पर दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटने का आरोप, राजनैतिक पकड़ बताते हुए जान से मारने की धमकी का भी आरोप

जफराबाद

थाना लाइन बाजार क्षेत्र के कलेक्ट्रेट गेट नम्बर एक स्थ्ति एक दुकानदार को दबंगों ने दुकान में घुसकर मारपीट व गल्ले से 12 हजार रूपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित दुकानदार ने दबंगों पर जान से मारने की धमकी और गाली देने का भी आरोप लगाया है। मालूम हो कि थाना जफराबाद क्षेत्र के जमैथा निवासी अमित मौर्या पुत्र फुलचंद मौर्या की लाइन बाजार क्षेत्र में मौजूद कलेक्ट्रेट गेट नंबर एक के पास माँ अखंड साइबर की दुकान है। अमित का आरोप है कि उसी के ग्राम सभा के बदमाश आर्यन साहू और आदित्य साहू वहां पहुंचे और उसको साथ मारपीट करने के बाद गल्ले में रखा 12 हजार रूपया निकाल लिया। ये भी आरोप है कि बदमाशों ने अमित को धमकाते हुए कहा कि हमारी राजनैतिक पकड़ है। तुम्हे जान से मरवा दूंगा। अमित का आरोप है कि दबंगों ने उसकी मां को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार अमित मौर्या ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष लाइनबाजार सतीश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी

About Author