February 1, 2026

Jaunpur news तीन स्थानों पर जमीनी विवाद में मारपीट 11 गिरफ्तार

Share

तीन स्थानों पर जमीनी विवाद में मारपीट 11 गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के विभिन्न मामलों में तीन गांवों जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के कजगाव में राज कन्नौजिया व मुन्नी कन्नौजिया के बीच पुराने मामले को लेकर झगड़ा व मारपीट की घटना हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के राज कन्नौजिया पुत्र मुन्ना लाल तथा उसकी बहन काजल कन्नौजिया व दूसरे पक्ष के मीरा देवी पत्नी मेहीलाल तथा उसकी पुत्री निधि देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इसी प्रकार अहमदपुर गांव मे रमाशंकर गौतम पुत्र स्वर्गीय खंजाटी से अरविंद गौतम से मामूली विवाद को लेकर झगड़ा व मारपीट हो गयी ।घटना की सूचना पर पुलिस ने एक पक्ष के रमाशंकर उसके पुत्र चन्दन गौतम,चन्दन गौतम तथा दूसरे पक्ष के अरविंद गौतम पुत्र स्वर्गीय श्रीराम गौतम व प्रेमचंद गौतम पुत्र सेचुलाल गौतम को हिरासत में ले लिया।एक अन्य मामले में बैजाबाद गांव निवासी रामजीत तथा उनके पुत्रों राहुल सिंह व शिवम सिंह को गांव में विवाद को लेकर गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सभी का चालान भेज दिया गया है।

About Author