Jaunpur news केक काटकर पूर्व विधायक का मनाया गया जन्मदिन

IMG-20260106-WA0020
Share

केक काटकर पूर्व विधायक का मनाया गया जन्मदिन
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड मुख्यालय पर मंगलवार को जफराबाद विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह की अध्यक्षता आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम के मौके पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया गया।बंसराज सिंह ने कहा कि डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह अपने व्यवहार कुशलता व मिलनसारिता के चलते आम जनता में लोकप्रिय है।आमोद सिंह “रिंकू” ने कहा कि श्री सिंह हमेशा पार्टी के हित को लेकर काम करते रहते हैं।इस मौके पर डिपले सिंह,सुनील पाण्डेय, मुन्ना सिंह,गोलू सिंह,संजय सिंह “बबलू”शशिकांत पाठक,हर्षित सिंह,सनी सिंह, प्रिंस सिंह,सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दिया।