Jaunpur news अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान 8 जनवरी को
अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान 8 जनवरी को
अध्यक्ष,महामंत्री सहित 5 पदों के लिए होगा मतदान
जौनपुर । पर्चे की जांच और नाम वापसी के बाद तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।अध्यक्ष,महामंत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 8 जनवरी को मतदान होगा।
अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव,बाबू राम के बीच सीधी टक्कर है।वहीं महामंत्री पद पर 5 दावेदार आलोक विश्वकर्मा,वेद प्रकाश श्रीवास्तव संजय कुमार सरोज,सुभाष चंद्र मौर्य,बृजेश कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र दूबे,रमेश प्रताप सिंह में एवं कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव,बृजेश कुमार पाल में सीधी टक्कर है।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार मौर्य,प्रेम चंद्र यादव और कृष्ण कुमार गौतम में त्रिकोणीय मुकाबला है।आय व्यय निरीक्षक पद पर अनुराग सिन्हा,संयुक्त सचिव प्रशासन अशोक मिश्रा, पुस्तकालय विनोद कुमार,प्रकाशन लाल साहब यादव, उपाध्यक्ष 2 पद 10 वर्ष से अधिक संतोष कुमार यादव, रतन लाल गुप्ता,
कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से अधिक अनुभव)पद पर सुरेश चंद्र मौर्य,शिव सागर पाल,मानिक लाल पाल,कार्यकारिणी सदस्य(15 वर्ष से कम अनुभव)पद पर गुलशन मौर्य,हरेंद्र कुमार यादव,मनोज कुमार पाल,कमला कांत यादव,दिलीप कुमार,जय प्रकाश का निर्विरोध निर्वाचन तय है। चुनाव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा,सदस्य अशोक कुमार श्रीवास्तव,ब्रह्म देव शुक्ला,यज्ञ नारायण सिंह,दया नाथ पटेल की निगरानी में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी।8 जनवरी को मतदान और 9 जनवरी को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने में संपर्क अभियान में जुटे हैं और मतदान से पहले सभी मतदाताओं से अपने पक्ष में समर्थन मांगने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
