Jaunpur news किरन श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, भाजपा नेताओं व नगरवासियों ने किया नमन

IMG-20260101-WA0045
Share


किरन श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, भाजपा नेताओं व नगरवासियों ने किया नमन

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की चौथी पुण्यतिथि पर नगर के मियापुर नई कॉलोनी स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और नम आंखों से उन्हें याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव संगठन के प्रति समर्पित, अनुशासित और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली सशक्त नेत्री थीं। वे अपने सरल, मृदुभाषी और हसमुख स्वभाव के कारण कार्यकर्ताओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थीं। पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव महिलाओं को राजनीति और सामाजिक जीवन में आगे बढ़ाने की प्रबल समर्थक थीं। उन्होंने अनेक महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन सेवा, समर्पण और संगठननिष्ठा का प्रेरक उदाहरण रहा, जिसे कार्यकर्ता आज भी आदर्श मानते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्र, नगर दक्षिणी अध्यक्ष डॉ. कमलेश निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता सुरेश अस्थाना, जेब्रा ट्रस्ट अध्यक्ष संजय सेठ, कायस्थ महासभा महासचिव संजय अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामरतन श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष सी.बी. सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव के विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक और श्रद्धापूर्ण रहा। अंत में पुष्पांजलि कार्यक्रम के उपरांत राकेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।