Jaunpur news ई-रिक्शा में बैठी महिला उचक्कों ने काटकर उड़ाई सोने की चेन, पुलिस तलाश में जुटी

IMG-20251014-WA0031
Share


ई-रिक्शा में बैठी महिला उचक्कों ने काटकर उड़ाई सोने की चेन, पुलिस तलाश में जुटी

जौनपुर। नगर के लाइनबाज़ार थाना क्षेत्र स्थित जेसीज चौराहे के पास मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे महिला उचक्कों ने एक महिला की सोने की चेन काटकर फरार हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी सीमा सिंह, पत्नी जयप्रकाश सिंह, अपनी बेटी प्रज्ञा सिंह के साथ ई-रिक्शा से ओलंदगंज स्थित एक ज्वेलरी दुकान की ओर जा रही थीं। जिस ई-रिक्शा में वह सवार थीं, उसी पर पहले से दो महिलाएं बैठी थीं।

जैसे ही ई-रिक्शा जेसीज चौराहे से थोड़ा आगे बढ़ा, दोनों महिलाओं ने झटके से सीमा सिंह की सोने की चेन काटी और तुरंत कूदकर फरार हो गईं। सीमा सिंह को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, वह रिक्शा से उतरकर उनकी तलाश करने लगीं, लेकिन तब तक दोनों उचक्के महिलाएं वहां से गायब हो चुकी थीं।

घटना की सूचना तुरंत सराय पोखरा पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामला लाइनबाज़ार थाना क्षेत्र का होने के कारण पीड़िता को वहां भेज दिया गया।

पीड़ित सीमा सिंह ने बताया कि उनकी 12 ग्राम की सोने की चेन, जिसकी कीमत वर्तमान बाजार में ₹1,00,000 से अधिक है, चोरी हो गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।