सरपतहां पुलिस द्वारा एक महिला सहित 02वांछित अभियुक्त

Share


थाना-सरपतहाँ, जौनपुर।

थाना सरपतहां पुलिस द्वारा एक महिला सहित 02वांछित अभियुक्त गिरफ्तार- अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अंकित कुमार व थानाध्यक्ष सरपतहाँ श्री संजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 16.03.2022 को उ0नि0 राम नारायण गिरी मय हमराह कां0 आशीष यादव, म0कां0 वन्दना, म0कां0 मंजूबाला द्वारा मु0अ0सं0 55/22 धारा 323/504/435 भादवि0 थाना सरपतहां जनपद जौनपुर से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त/ अभियुक्ता 1.हरीराम पुत्र साधू 2. निर्मला पत्नी हरीराम निवासीगण ग्राम भटौली थाना सरपतहा जौनपुर को समय 10.35 बजे पट्टानरेन्द्रपुर चौराहे पर गिरफ्तार किया गया, जिसका चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण-
1.हरीराम पुत्र साधू निवासी ग्राम भटौली थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
2.निर्मला पत्नी हरीराम निवासी ग्राम भटौली थाना सरपतहा जौनपुर
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 55/22 धारा 323/504/435 भादवि0
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

  1. उ0नि0 राम नारायण गिरी थाना सरपतहां जौनपुर।
  2. का0 आशीष कुमार यादव थाना सरपतहां जौनपुर ।
  3. म0का0 मंजूबाला थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।
  4. म0का0 वन्दना थाना सरपतहां जनपद जौनपुर।

About Author