February 24, 2026

Jaunpur news सीएचसी नेहरू नगर में स्वास्थ्य मेले का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

Share

सीएचसी नेहरू नगर में स्वास्थ्य मेले का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

जफराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नेहरू नगर, सिरकोनी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से जनता को जनहितकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलना शुरू हुआ है। आवास, शौचालय, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं अब गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ रही है। सीएचसी केंद्रों पर हर तरह की जांच और दवाएं उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर दवाएं दीं। इस अवसर पर प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में राजेश सोनकर, सत्यप्रकाश सिंह “करिया”, शशिकांत पाठक, मंगला सिंह, इंद्रकुमार शुक्ल, रौनक बरनवाल, विनय मौर्य, विजय चौरसिया, जगतनारायण सिंह, संदीप गुप्ता, डॉ. दिनेश सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि यह स्वास्थ्य मेला एक पखवाड़े तक चलेगा


About Author