August 17, 2026

Jaunpur news हौज शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी पूरी

Share


हौज शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी पूरी

जफराबाद। क्षेत्र के हौज गांव स्थित शहीद स्मारक पर 17 सितंबर, बुधवार को आयोजित होने वाले शहीद सम्मान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

समाजसेवी रतन सिंह परमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह से मुलाकात की। डीएम ने एसडीएम, डीपीआरओ और बीडीओ को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए।

खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शहीद स्मारक और पास के विद्यालय में सफाईकर्मियों की टीम लगाकर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई है। बुधवार को टेंट सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके साथ ही कुछ विभागीय कैंप भी लगाए जाएंगे, जिनसे ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।


About Author