August 17, 2026

Jaunpur news नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

Share

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार चौकी के एक मोहल्ले में नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर युवक ने किया बलात्कार। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुस्लिम धर्म की एक लड़की जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है उसे एक लड़के ने शादी का झांसा देखकर काफी दिनों से संपर्क बनाए रखा। उसकी इज्जत से खेलने के बाद जब लड़की और उसके घर वालों ने शादी के लिए कहा तो लड़के की परिजन शादी करने से इनकार करने लगे। नाबालिक लड़की की माता द्वारा कोतवाली लिखित तहरीर दी गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और विवेचना चौकी प्रभारी पुरानी बाजार गोविंद कुमार मौर्य को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुड़ गई है।

About Author