Jaunpur news बरसठी में खंभे से बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250916-WA0009
Share


बरसठी में खंभे से बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर।
बरसठी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर थाना बरसठी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मु.अ.सं. 192/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 127(2) बीएनएस के तहत जावेद खान पुत्र नाजिर खान, आसिफ खान पुत्र जुनैद खान और फरहान पुत्र एजाज निवासी गहलाई, थाना बरसठी को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।