Jaunpur news समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान से विकसित भारत का सपना होगा साकार

IMG-20250825-WA0060
Share


समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान से विकसित भारत का सपना होगा साकार

जफराबाद। सिरकोनी विकास खंड मुख्यालय पर बुधवार को समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व ब्लॉक कर्मियों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण पर चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हमें तीन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना होगा—

  1. आर्थिक मजबूती व रोजगार सृजन,
  2. स्वास्थ्य और शिक्षा का विस्तार,
  3. स्किल डेवलपमेंट के अवसर।

उन्होंने कहा कि जब हर वर्ग के लोगों को रोजगार, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तभी एक मजबूत और विकसित भारत की नींव रखी जा सकेगी। देश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक का सहयोग व योगदान जरूरी है।

इस अवसर पर रमेश चंद्र जायसवाल, शशिकांत पाठक, रमेश कन्नौजिया, अजय सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गाप्रसाद यादव, अनिल सिंह, आईएसबी रामजी सिंह, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।