January 24, 2026

Jaunpur news बरसठी में रास्ता विवाद पर दो पक्षों की 9 महिलाएँ गिरफ्तार

Share

बरसठी में रास्ता विवाद पर दो पक्षों की 9 महिलाएँ गिरफ्तार

जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र के बारीगाँव में मंगलवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। मामला दीवार जोड़कर सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग अवरुद्ध करने का था। दोनों पक्षों की महिलाएँ आपस में भिड़ गईं और स्थिति मारपीट तक पहुँच गई।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन स्थिति न संभलने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों की कुल 9 महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान किया।

गिरफ्तार महिलाएँ इस प्रकार हैं:

  • प्रथम पक्ष: ललिता देवी पत्नी राकेश कुमार गौतम
  • द्वितीय पक्ष: शिवदेवी पत्नी राजपति, बैजन्ती देवी पत्नी श्रीपति, उर्मिला देवी पत्नी सतीश कुमार गौतम, सीमा देवी पत्नी अन्तिम गौतम, रीता राव पुत्री राजपति, ऊषा देवी पत्नी अनिल गौतम, ऊषा देवी (द्वितीय) पत्नी राजकुमार गौतम, नेहा गौतम पुत्री श्रीपति गौतम

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह, हे0का0 पवित्र भूषण तिवारी, हे0का0 अखिलेश यादव, हे0का0 कौशल कुमार सिंह, का0 संदीप पटेल, का0 शेरबहादुर यादव, का0 वकील चौहान, म0का0 अनुपमा सिंह व म0का0 अंकिता।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


About Author