January 26, 2026

स्वस्थ मन से मजबूत लोकतंत्र के लिए मिलकर करें मतदान

Share

स्वस्थ मन से मजबूत लोकतंत्र के लिए मिलकर करें मतदान
मतदान से ही मिलेगा संवैधानिक समानता और अधिकार            जौनपुर मोहम्मद हसन पी.जी कालेज के सभागार में ’ वोट करेगा जौनपुर ’ के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चलो मतदान करें, सबसे अधिक वोट करेगा जौनपुर आदि प्रेरक गीतों से पूरा हाल गूंज उठा। छात्र एवं छात्राओं ने रंगोली, स्लोगन बनाकर मतदान के लिए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. अंकिता राज ने छात्रों को मतदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि इस बार जौनपुर 80 प्रतिशत मतदान करेगा।
            जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दुनियां का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है। 1950 में हमे बिना किसी भेदभाव के मतदान करने का अधिकार मिला। आज लोकतंत्र है तभी हम सुरक्षित हैं। जितना अधिक वोट का प्रतिशत बढेगा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था उतनी ही अधिक मजबूत होगी। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि 07 मार्च को सबसे पहले मतदान करेंगे तब दूसरा कोई काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब आप बटन दबाएंगे तो आप सब के बराबर हो जाएंगे। लोकतंत्र की मजबूती में सबका बराबरी का अधिकार होता है। युवाओं को ऐसा माहौल बनाना है, जिससे सभी लोग मतदान के लिए अपने – अपने बूथों पर पहुंच जाएं। मतदान से वंचित होने का मतलब है कि आप लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित हो रहे हैं। यह बात परिवार के हर सदस्य को बताना है।
           आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा0 अंकिता राज ने कहा कि शिक्षा में जौनपुर सबसे आगे और विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मदतान करके प्रदेश में अपना स्थान बनाएगा। लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी लोग अपने घरों से बाहर निकले और अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। उन्होंने छात्र छात्राओं को कहानी के माध्यम से जागरूक किया।
            बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढेगा तो न केवल हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा बल्कि हम सभी का सम्मान बढेगा। जब हम सभी नैतिक दायित्व का प्रयोग करेंगे तो हमारा लोकतंत्र नए कलेवर में परिमार्जित होगा। 07 मार्च को सबसे मतदान उसके बाद दूसरा काम करना है।
            रेडक्रास सोसाइटी सचिव डा. मनोज वत्स ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करना सभी का दायित्व है। इस बार अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर पहुंचकर मतदान करना है साथ ही अपने पास पडोस के लोगों को भी प्रेरित करना है।
             अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार ने सभी से कहा कि लोग बिना किसी डर के मतदान करने निकले। जनपद में पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था की गई है प्रत्येक बूथ पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।  
               मतदान के दिन ऐसी व्यवस्था की गई है कि प्रत्येक बूथ पर 5 मिनट में पुलिस की टीम पहुंचेगी । पीएसी के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी। कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डालने की जिम्मेदारी निभाकर हम सब बेहतर समाज निर्माण कर सकेंगे। राष्ट्रनिर्माण के लिए मतदान बेहद जरुरी है। सारे काम छोडकर 07 मार्च को सभी हर मतदाता को मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करना है। अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। जिला स्वीप कोआर्डिनेटर मोहम्मद मुस्तफा ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की अपील की। राहुल और विलाल के गीतों से गूंजा हाल अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मोहम्मद हसन पीजी कालेज के सौदागर हाल में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में राहुल पाठक, विवाल व तेजू के गीत वोट करेगा जौनपुर, सारे काम छोडकर सबसे पहले वोट दो प्रेरक गीत से पूरा हाल गूंज उठा। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर लौटे कालेज के छात्र राजकुमार शुक्ल को डीएम ने सम्मानित किया। इंटर कालेज परिसर में छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली की डीएम ने निरीक्षण किया। मानव श्रृंखना बनाकर लोकतंत्री की मजबूती के लिए मतदान करने का संदेश दिया।            
             

About Author