Jaunpur news रक्षाबंधन पर चेयरमैन फिरोज अहमद खान को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन पर चेयरमैन फिरोज अहमद खान को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
जफराबाद।
नगर पंचायत कचगांव में रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न वार्डों से आई बहनों ने चेयरमैन फिरोज अहमद खान को राखी बांधकर उनके लंबे जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में चेयरमैन ने बारी-बारी से सभी बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया।
चेयरमैन ने कहा कि जौनपुर गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जहाँ सभी धर्मों के त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं। उन्होंने बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह भाई-बहन के अटूट रिश्ते की मिसाल है।
