Jaunpur news सावन के पहले सोमवार को दक्षिणा काली मंदिर में महिलाओं ने भक्ति गीतों पर किया नृत्य
सावन के पहले सोमवार को दक्षिणा काली मंदिर में महिलाओं ने भक्ति गीतों पर किया नृत्य
जौनपुर।
सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के निकट स्थित दक्षिणा काली मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को भक्ति और उल्लास से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान शिव और मां काली की स्तुति में भक्ति गीत और पचरा प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने देवी गीतों पर भावपूर्ण नृत्य कर श्रद्धा और आस्था का सुंदर प्रदर्शन किया।
डॉ. अंजना सिंह ने बताया कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को इस प्रकार के भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि महिलाओं और श्रद्धालुओं को एक सशक्त धार्मिक मंच मिल सके।
मंदिर के पुजारी भगवती सिंह वागीश ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी से रमेश सिंह, विक्रम गुप्त, ओमप्रकाश जायसवाल, मनीष सोनकर, रेखा सिंह, विभा सिंह, सरिता सिंह, तूलिका श्रीवास्तव, ममता सिंह, किरण सिंह और गीता तिवारी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
