भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व मन्त्री सुभाष पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व मन्त्री सुभाष पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री सुभाष पाण्डेय का आज भव्य स्वागत हुआ। कल ही लखनऊ में सुभाष पाण्डेय ने भाजपा ज्वाइन की थी। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने स्वागत करते हुये कहा कि सुभाष पाण्डेय के आने से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव तीसरे चरण को पूर्ण करके चौथे चरण की ओर बढ़ चला हैं और तीनो चरणों के रूझान से अखिलेश यादव के चेहरें की रंगत उडी़ हुई हैं। पिछले तीन चुनावों से उत्तर प्रदेश लगातार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकतरफा जनादेश दे रहा हैं और भाजपा की सरकारें लगातार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप समृद्ध व खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए अहर्निश काम कर रहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र के संकल्पों से कहीं अधिक जन-जन के सामाजिक, राजनैतिक उत्थान तथा आर्थिक समृद्धि से समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किया है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में आज मां, बहन, बेटी का सम्मान सुरक्षित, किसान का खेत-खलिहान सुरक्षित, व्यापारी का मान सुरक्षित, जन-जन का अधिकार सुरक्षित हैं। वहीं गुंडें, बदमाश, अपराधी, माफिया व शोहदों के लिए कानून का डंडा और योगी जी का बुल्डोजर हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिला स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में फिर एक बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ जुड़िये और अबकी बार फिर 300 पार का लक्ष्य पूरा कीजिए। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री त्रय सुशील मिश्रा, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह उपस्थित रहे।