January 26, 2026

जो गरीबों मजलुमो की सेवा करें उसे ही चुने विधायक: अशोक चौधरी

Share

जो गरीबों मजलुमो की सेवा करें उसे ही चुने विधायक: अशोक चौधरी

  • बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वय ने किया संबोधन

बक्शा(जौनपुर) बिहार सरकार के जदयू से पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जो गरीबों असहायों मजलूमों की सेवा करें उसे ही अपना विधायक चुने। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इसका उदाहरण है। श्री चौधरी सोमवार को बक्शा में मल्हनी से जदयू के प्रत्याशी धनंजय सिंह के समर्थन में पार्टी कार्यलय उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करतें हुए कही। अल्पसंख्यक समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री जमा खां ने कहा कि बिहार में पहले बहु बेटियां सुरक्षित नही थी। मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यकाल में बिहार में बड़ा बदलाव हुआ है। आज बिहार का विकास तो हुआ ही साथ ही साथ बहन बेटियां भी सुरक्षित हुई है। मल्हनी प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद धनजंय सिंह ने ने आये हुए लोगों के प्रति आभार जताते हुए मल्हनी के विकास का वादा किया। इस दौरान एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, कमलाकर मिश्र, वेदप्रकाश शुक्ल, विजय मिश्र, धनंजय तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

About Author