Jaunpur news शैलेन्द्र सिंह बुलट बने वालीबाल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष,लोगों ने दी बधाई

Share

शैलेन्द्र सिंह बुलट बने वालीबाल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष,लोगों ने दी बधाई

वालीबाल खेल को मिलेगा बढ़ावा

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल अग्रवाल ने वाराणसी में हुई एसोसिएशन की बैठक में धर्मापुर ब्लाक के राजेपुर प्रथम गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह बुलट को एसोसियेशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। शैलेन्द्र सिंह बुलट गांव के प्रधान प्रतिनिधि भी हैं। इनको जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर इलाके के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। शैलेन्द्र सिंह बुलट ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि एसोसियेशन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है। उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जायेगा। उनका कहना है कि जिले में वालीबाल खेल को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही वालीबाल खेल का विकास अब और तेजी से होगा। केशवपुर के प्रधान संतोष मौर्य, धर्मापुर के जयहिंद यादव, दिलीप त्रिपाठी, बुद्धि प्रकाश तिवारी समेत अनेक लोगों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

About Author