Jaunpur news बहादुरपुर में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में हुआ पौधरोपण अभियान
बहादुरपुर में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में हुआ पौधरोपण अभियान
Jaunpur news जौनपुर।सिरकोनी विकास खंड के बहादुरपुर गांव में ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान पंचायत भवन परिसर से शुरू हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत द्वारा इस कार्यक्रम को और विस्तार देने हेतु प्रस्ताव भी पारित किया गया।
पौधरोपण के दौरान ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने कहा कि जिस तरह पर्यावरण असंतुलन की स्थिति गंभीर होती जा रही है, उसे देखते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हम सभी को इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए। न केवल हम स्वयं पौधे लगाएंगे, बल्कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए प्रेरित भी करेंगे।”
उन्होंने पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी श्याम बहादुर यादव, राजेश कुमार, हरिशंकर, अमन कुमार, चित्रलेखा समेत अन्य ग्रामीणों ने भी सहभागिता निभाते हुए पौधे लगाए।
गांव में आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।
