Jaunpur news मानसिक रोगी ने आत्महत्या की कोशिश में कुएं में लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल

IMG-20250622-WA0077
Share

मानसिक रोगी ने आत्महत्या की कोशिश में कुएं में लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल
Jaunpur news जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत कजगांव के जेठपुरा मुहल्ले में रविवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को बुलाकर युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेठपुरा मुहल्ला निवासी सरफराज अहमद (32 वर्ष), पुत्र मोहम्मद इलियास, मानसिक रोग से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। रविवार को किसी पारिवारिक विवाद के चलते उसने घर के पास स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड की सहायता से युवक को सुरक्षित बाहर निकलवाया। हालांकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग युवक की हालत जानने के लिए अस्पताल की ओर पहुंचे।