January 23, 2026

Jaunpur news हौज टोल प्लाजा पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह का AAP कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Share


हौज टोल प्लाजा पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह का AAP कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जौनपुर।
Jaunpur news वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित हौज टोल प्लाजा पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से वाराणसी जाते समय जौनपुर जनपद की सीमा पर पहुंचते ही आप कार्यकर्ताओं ने ‘देखो–देखो कौन आया, शेर आया शेर आया’ जैसे नारों के साथ अपने नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

इस मौके पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से शामिल लोगों में पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा, जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरी, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, जफ़र मसूद, मो. जयदी, प्रदीप मिश्रा, विद्याधर मिश्रा, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, मनीष सिंह, उपेन्द्र सिंह, महेन्द्र यादव, विनोद यादव, पंकज, राजेश यादव प्रधान, अजीत मौर्य, अशोक यादव प्रधान, उमानाथ प्रधान, रामेश्वर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह वाराणसी मंडल में आयोजित आम आदमी पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए लखनऊ से वाराणसी की यात्रा पर हैं।

कार्यक्रम की जानकारी आप जौनपुर के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दी।


About Author