Jaunpur news बक्शा पुलिस ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Screenshot_2025-06-20-13-04-09-51_439a3fec0400f8974d35eed09a31f914
Share


बक्शा पुलिस ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जौनपुर,

Jaunpur news जौनपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में सफलता हासिल हुई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतीश कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बक्शा श्री विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में थाना बक्शा पुलिस ने दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

आज दिनांक 20 जून 2025 को माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) की अनुपालन में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. कंशराज पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम सड़ेरी, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर, उम्र 59 वर्ष। यह अभियुक्त मु.अ.सं. 348/2009, धारा 452, 323, 506 भा.दं.वि., थाना बक्शा, वाद स्टेट बनाम दिलीप कुमार में वांछित था।
  2. पवन कुमार पुत्र रामअचरज, निवासी ग्राम सुजियामऊ, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर, उम्र 25 वर्ष। यह अभियुक्त मु.अ.सं. 1743/2017, धारा 323, 504, 506, 452 भा.दं.वि., वाद ईशनरायन बनाम रामअचरज में वांछित था।

दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

  • उप निरीक्षक श्री बृजेश कुमार मिश्रा, थाना बक्शा
  • कांस्टेबल अंकुश कुमार, थाना बक्शा

पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी टीम की तत्परता की सराहना की है।