January 27, 2026

Jaunpur news उर्वशी सिंह को करणी सेना महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया

Share


उर्वशी सिंह को करणी सेना महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया

Jaunpur news जौनपुर। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को करणी सेना महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू के निर्देश पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता राज सिंह द्वारा की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेता राज सिंह ने कहा कि उर्वशी सिंह की नियुक्ति से संगठन को पूरे देश में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उर्वशी सिंह संगठन के उद्देश्यों एवं महिलाओं के सम्मान की दिशा में पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि उर्वशी सिंह न केवल महिलाओं और बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय रहेंगी, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी पूरे राष्ट्र में कार्य करते हुए करणी सेना के विस्तार और हिन्दुत्व की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगी।


About Author