Jaunpur news अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान: विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान: विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न
रिपोर्ट: दीपक शुक्ला | स्थान: रामपुर (जौनपुर)
Jaunpur news भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पंचायत रामपुर कार्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायी जीवन, उनके सुशासन, नारी सशक्तिकरण, धर्म और संस्कृति संरक्षण जैसे महान योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उन्हें नारी शक्ति, न्यायप्रियता और जनसेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि अहिल्याबाई ने न केवल स्वयं को सशक्त किया, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं को भी नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया।
डॉ. सिंह ने बताया कि अहिल्याबाई ने देशभर के तीर्थस्थलों पर मंदिर, घाट, धर्मशालाएं एवं अन्नक्षेत्रों का निर्माण करवाया। उनके शासनकाल में महिलाओं को प्रशासन और सैन्य नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी दी गई, जो उस समय एक क्रांतिकारी पहल थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन त्याग, समर्पण और धर्मनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के माध्यम से उनके आदर्शों और कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया जाए।
विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. पटेल ने भी अहिल्याबाई होल्कर के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनकी जयंती को प्रेरणा का स्रोत बताया।
कार्यक्रम में प्रारंभिक स्वागत भाषण चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
संचालन प्रवीण मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि संयोजक श्यामधर मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अशोक शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने भी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:
वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर राजा बाबू विश्वकर्मा, लव त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, डब्लू दुबे, असकंद पटेल, रिंकू दुबे, अमित चौरसिया, राम आसरे, अभिनव तिवारी, वीरेंद्र पटेल, अंशु जायसवाल, विष्णु मिश्रा, रामपुर मंडल अध्यक्ष नाजा दुबे, केपी मिश्रा, आद्यया प्रसाद गिरी, निरंजन उपाध्याय, रिंकू तिवारी, रमेश दुबे, मंडल महामंत्री आनंद दीक्षित, रवि तिवारी, हिप्पी जायसवाल, इरफान अंसारी, सनोज कुमार, शिव आसरे पटेल, विशाल दुबे, राजेंद्र जायसवाल, दीपक सोनकर, राजेश गुप्ता, और दीनानाथ सरोज।
कार्यक्रम ने स्थानीय स्तर पर अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को पुनः जीवंत करते हुए समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संचार किया।