January 27, 2026

Jaunpur news नवनिर्मित पुलिस बूथ का भव्य उद्घाटन, जल्द बनेगी पुलिस चौकी – अपर पुलिस अधीक्षक

Share


विजयगिरी पोखरा गांव में नवनिर्मित पुलिस बूथ का भव्य उद्घाटन, जल्द बनेगी पुलिस चौकी – अपर पुलिस अधीक्षक

Jaunpur news जौनपुर। जिले के रामपुर थाना अंतर्गत विजयगिरी पोखरा गांव में नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन शुक्रवार को नवागत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के नाम से लगे शिलापट्ट का अनावरण कर औपचारिक रूप से पुलिस बूथ का शुभारंभ कराया गया।

यह पुलिस बूथ विजयगिरी पोखरा गांव को भदोही जनपद के करियाव गांव से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बनाया गया है। यह इलाका जौनपुर और भदोही जनपद की सीमा पर स्थित होने के कारण लंबे समय से अपराध और लूट की घटनाओं से प्रभावित रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटनाएं आम थीं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त था।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि यह पुलिस बूथ क्षेत्रीय सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इसे पुलिस चौकी का रूप देकर स्टाफ और संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण अपराधियों की आवाजाही अधिक रहती थी, जिसे देखते हुए इस बूथ की स्थापना जरूरी हो गई थी। यह कदम क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने रामपुर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार यादव के योगदान की विशेष सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश कुमार यादव ने दिन-रात मेहनत कर इस पुलिस बूथ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह, रामपुर थाना अध्यक्ष देवानंद रजक, जिला पंचायत भावी प्रत्याशी राज यादव, कैलाश दुबे, अशोक शर्मा, दिनेश कुमार तिवारी, सब-इंस्पेक्टर माया शंकर दुबे, गोपालापुर चौकी इंचार्ज महगू राम यादव, रामानुज मिश्रा, रामाश्रय कुशवाहा, बाबूराम बिन्द, संतोष सिंह, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह, त्रिलोकी सिंह, राम सिया, सूरज, कौशल सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियम सिंह, पूजा समेत अनेक गणमान्य नागरिक व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

पुलिस बूथ की स्थापना से क्षेत्रीय जनता में सुरक्षा को लेकर नया विश्वास जगा है और लोगों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


About Author