Jaunpur news महिला से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

150x150-LOGO-copy
Share


महिला से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

Jaunpur news जफराबाद। क्षेत्र के अहमदपुर गांव की एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने गांव के ही निवासी बजरंगी मौर्या उर्फ प्रमोद कुमार मौर्या, पुत्र राजदेव मौर्या, पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।