चन्दवक पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

थाना चन्दवक पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 13.02.2022 को थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 29/22 धारा 354घ/506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त आकाश यादव पुत्र राधेश्याम यादव नि0 अटहरपार थाना चन्दवक जौनपुर को कृष्णा नगर चौराहे पर पान की दुकान के पास से समय करीब सुबह 8.00 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
- अभियुक्त आकाश यादव पुत्र राधेश्याम यादव नि0 अटहरपार थाना चन्दवक जौनपुर उम्र 19 वर्ष।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 29/22 धारा 354घ/506 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1- उ0नि0 श्री रामबहादुर यादव प्रभारी चौकी पतरही थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
2- हे0का0 संजय सिंह , थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
3- हे0का0 सुनिल राय , थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर