Jaunpur news माल्टा में रह रहे युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

IMG-20250408-WA0036
Share

माल्टा में रह रहे युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

घर पर खबर मिलते ही परिजनों में मचा हाहाकार

Jaunpur news गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

दक्षिण यूरोप के माल्टा द्वीप पर रोजी रोजगार के सिलसिले में गए गौराबादशाहपुर कस्बा के बारी रोड निवासी युवक की रहस्यमय में परिस्थितियों में मौत हो गई।
वहां से उसके मित्र ने सऊदी अरब में रह रहे उसके भाई को सूचना दी। भाई ने घर पर सूचना देकर स्वजनों को घटना से अवगत कराया तो परिवार वालों पर गमों का पहाड़ टूट गया । घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।
फिलहाल माल्टा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को भारत भेजने के कार्यवाही की जाएगी।
गौराबादशाहपुर कस्बा के बारी रोड निवासी पिंटू सेठ 28 पुत्र स्वर्गीय बुद्धू सेठ रोजी रोजगार के सिलसिले में माल्टा में रहता था। मंगलवार की शाम उसके मित्र द्वारा दी गई सूचना के अनुसार पिंटू अपने कमरे में मृत पाया गया। संभावना आत्महत्या की जताई जा रही है।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है सबसे बड़ा भाई जौनपुर में प्राइवेट नौकरी करता है।
परिजनों का कहना है की मौत से पहले युवक ने अपने घर वालों से बातचीत किया था लेकिन उस समय ऐसी कोई बात नज़र नहीं आ रही थी। फिलहाल मामला विदेश मंत्रालय से जुड़ा होने के नाते अब जांच पड़ताल के बाद ही कुछ खुलासा होगा की घटना का कारण क्या रहा और कैसे हुआ।