January 25, 2026

Jaunpur news जलालपुर बयालसी महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति का चुनाव सम्पन्न

Share

जलालपुर बयालसी महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति का चुनाव सम्पन्न

जौनपुर । जलालपुर बयालसी महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति का चुनाव सिंह मैरेज लान एण्ड बैंक्वेट हाल फूलपुर, मड़ियाहूँ रोड पर भारी पुलिस बल और एसडीम केराकत सुनील भारती के देखरेख में संपन्न हुआ । कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक, प्रो० अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य के०बी०पी०जी० कालेज मिर्जापुर के देखरेख में चुनाव अधिकारी विवेक कुमार सिंह नामित द्वारा प्रबन्ध समिति बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर द्वारा विधि सम्मत ढंग से चुनाव सम्पन्न कराया गया। उक्त नवनिर्वाचित प्रबन्ध समिति बयालसी महाविद्यालय के निर्विरोध निर्वाचित 6 पदाधिकारियों व 7 सदस्यों में सुजीत सिंह अध्यक्ष, महेन्द्र प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष,चन्दा सिंह सचिव, सचिन्द्र कुमार सिंह सदस्य, सचिव हिरन यादव कोषाध्यक्ष, मोहित कुमार यादव सम्परीक्षा , अशोक सिंह सदस्य, बंश नारायन पाण्डेय, रामसागर सिंह सदस्य, मनोज कुमार सिंह सदस्य, शैलेन्द्र सिंह सदस्य, कृष्ण मोहन द्विवेदी सदस्य और दीपक कुमार सिंह सदस्य विजयी घोषित किये गये।

About Author