Jaunpur news गेंदा की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे है जनपद के प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन

IMG-20250330-WA0027
Share

गेंदा की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे है जनपद के प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन

Jaunpur news जौनपुर जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन ग्राम भकड़ी विकासखंड बक्शा का कहना है कि परम्परागत खेती से हट कर कुछ अलग करने हेतु गेंदा की खेती एक अच्छा विकल्प है जिसमे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है और अपनी आय दुगनी किया जा सकता है वर्ष मे तीन बार गेंदा की खेती की जा सकती है गेंदा की फूलो की मांग निरंतर बढ़ रही है जिससे किसानों की आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने हेतु सरकार जोर दे रही है।
प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन द्वारा लगभग 1.2 हे0 में गेंदा की खेती की गयी है जिसकी सिचाई स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा कर रहे है जिससे सिचाई पर कम खर्च आता है और पानी की बचत भी होती है। फसल भी हरी भरी एवं स्वस्थ रहती है जिससे गेंदा के फूलो का उत्पाद भी दुगना होता है और फूलो की माला बनाकर मंडी में बेचा जाता है जिससे अच्छा मुनाफा मिलता है जिससे किसान को सालाना कम से कम 2 लाख से 4.5 लाख रु का मुनाफा होता है और अन्य कृषको के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहे है।
इनका कहना है कि उद्यान विभाग से स्प्रिंकलर का लाभ मिलने से गेंदा की खेती से अच्छा उत्पादन हुआ है जिससे पहले से अधिक लाभ मिला है।