Jaunpur news लायंस क्लब क्षितिज ने खेली फूलों की होली, उड़े गुलाल

Share

लायंस क्लब क्षितिज ने खेली फूलों की होली, उड़े गुलाल
6 अप्रैल नवमी के दिन होगा हिंदू नववर्ष समारोह व भव्य डांडिया का आयोजन राजमहल में

फूलों की होली ने सभी का मन मोहा

जौनपुर।
Jaunpur news जनपद की अग्रणी संस्था लायंस क्लब क्षितिज ने नगर के एक होटल में होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित लोगों व लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष प्रदीप सिंह व नीतू सिंह ने आए हुए सभी लोगों ने अबीर गुलाल व फूलों के साथ रंगारंग होली खेली।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व यवनिका सिंह ने एक होली गीत गाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व अर्चना सिंह ने बताया की होली आपसी स्नेह और भाईचारे का त्यौहार है तो आपस में आप लोग प्यार व भाईचारा रखें।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी, विष्णु सीमा सहाय, व निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र किरन सेठ ने सभी को होली की बधाइयां व आने वाली ईद की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंह पिंकू व जूही सिंह, विशाल बरनवाल व एकता बरनवाल, सर्वेश जायसवाल व नीलम जासवाल और संजय जायसवाल व शिल्पी जायसवाल ने अपनी मधुर आवाज से गीत गाकर व अबीर लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण संग फूलों की होली रही। इस कार्यक्रम को नितिन डांस ग्रुप ने आयोजित किया। जैसे ही राधा और कृष्ण की फूलों की होली शुरू हुई सभी लोग झूमने लगे तथा वृंदावन की फूलों की होली का आनंद लिया।
कार्यक्रम के पूर्व एक साधारण सभा की गई जिसमें चैत्र नवरात्रि में होने वाले हिंदू नववर्ष अभिनंदन समारोह व भव्य डांडिया महोत्सव की तारीख नवमी के दिन 6 अप्रैल व स्थान राजमहल जौनपुर चयनित किया गया।
संस्था की पूर्व चेयरपर्सन चेतना साहू जी द्वारा एक बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया।

बॉक्स

ये भी रहे मौजूद
जौनपुर। संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में
सचिव अजीत सुषमा सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक चांदनी साहू, उपाध्यक्ष अतुल आराधना सिंह, कौशल रितु त्रिपाठी, अभिषेक उमा गुप्ता, संजय सुधा बैंकर, दिलीप बबीता जायसवाल, वंदना गुप्ता, अंजनी सीमा चक्रवाल, देवानंद सिल्की श्रीवास्तव, सुनील निशा कनौजिया, वैभव रिंकी श्रीवास्तव, चंद्रशेखर गीता गुप्ता, राजीव मीना गुप्ता, हाफिज शाह, नीरज रेखा सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, जगन्नाथ मोदनवाल शुड्डू, जगदीश चंद्र मौर्य गप्पू अन्य उपस्थित रहे।

About Author