September 20, 2024

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

Share

स्थानीय प्राधिकारी एवं विधान सभा निर्वाचन-2022 की तैयारी एवं मतदेय स्थल के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि
उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन
की अधिसूचना 04 फरवरी 2022 , नाम निर्देशन हेतु अंतिम 11 फरवरी 2022, नाम निर्देशनों की जांच हेतु 14 फरवरी, नाम वापसी हेतु अन्तिम 16 फरवरी 2022,मतदान की दिनांक 03 मार्च 2022, मतदान का समय 08 बजे पूर्वान्ह से 04 बजे अपरान्ह तक है। मतगणना का दिनांक 12 मार्च, 2022 है। 15 मार्च 2022 तक निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा।
नामांकन जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक किया जाएगा।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन हेतु प्रस्तावित बूथ एव मतदाताओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा सहमति व्यक्त की गई।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Author