January 24, 2026

Jaunpur news अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे बड़े-बड़े राजनीतिक सुरमा

Share

अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे बड़े-बड़े राजनीतिक सुरमा

सपा के पीडीए का काट बनेगा जौनपुर का ओबीसी चेहरा

मंडल अध्यक्ष से शुरू की राजनीतिक, जिलाध्यक्ष के रूप में मिला ईनाम

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

जौनपुर।
Jaunpur news भारतीय जनता पार्टी ने मछलीशहर के नए जिला अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह के नाम घोषणा करके संगठन और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि भाजपा में संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठावान के रूप में कार्य करने वाले को सम्मान एक दिन जरूर मिलेगा।
कभी जलालपुर ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष रहे अजय सिंह के नाम की रविवार को जब घोषणा हुई तो जिले के बड़े दिग्गज नेता भी अचरज में पड़ गए।
वजह यह की अध्यक्ष पद के इस दौड़ में बड़े-बड़े राजनीतिक सुरमा शामिल थे। कुछ लखनऊ, दिल्ली तक की दौड़ भी लगा चुके थे लेकिन पार्टी हाई कमान ने उस व्यक्ति को सम्मान दिया जो जमीनी स्तर पर जुड़ा था।
जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुड़ीपुर निवासी अजय सिंह टीडी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। भाजपा जौनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे सुशील उपाध्याय की टीम में जिला महामंत्री थे। मछलीशहर के रूप में नवगठित जिला में जिलाध्यक्ष रामविलास पाल के साथ भी जिला महामंत्री के रूप में संगठन में काम कर चुके हैं।
हालांकि जौनपुर में पार्टी अभी भी जिलाध्यक्ष के चयन पर विचार-विमर्श कर रही है। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के जातीय समीकरण को देखते हुए अब जौनपुर सीट पर पिछड़ा वर्ग से ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना प्रबल हो गई है।
राजनीति के जानकार बताते हैं कि सपा के पीडीए का काट खोजने के लिए बीजेपी भी अब पिछड़े वर्ग से जमीनी कार्यकर्ता को नए जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौपेंगी।
क्योंकि जब मछली शहर में राजपूत बिरादरी का जिलाध्यक्ष बना तो जौनपुर में ओबीसी चेहरा मजबूती से काम करेगा।
फिलहाल मछलीशहर में नए जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ रही है। जलालपुर उनके पैतृक गांव कुकुड़ीपुर से लेकर पूरे जिले भर में जोरदार स्वागत हुआ।

About Author