August 14, 2026

Jaunpur news तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला तथा बाइक चालक घायल

Share

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला तथा बाइक चालक घायल
Jaunpur news जफराबाद।क्षेत्र के जोगीबीर बाबा मंदिर पूल पर सोमवार की रात को बाईक की टक्कर से 65 वर्षीय महिला तथा बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये।
क्षेत्र के जैतपुर गाँव निवासी इमरती देवी पत्नी भैरोलाल जोगीबीर बाबा मंदिर से घर आ रही थी।ऊक्त पूल पर सामने से तेज रफ्तार से रहे बाइक ने उनको टक्कर मार दिया।टक्कर मारने के बाद महिला तथा बाइक सवार भी बाइक सहित गिर गया।बाइक सवार रवि चौहान 30 वर्ष पुत्र विजय चौहान निवासी मुरारपुर थाना जलालपुर का निवासी है।दोनो घायलों को गश्त पर रहे कांस्टेबल आशुतोष मिश्र व अली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर भिजवाया।घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।

About Author