JAUNPUR NEWS तीर्थयात्रियों का मार्ग सुलभ, सहसों से सम्पर्क यातायात सुचारु रुप से संचालित

IMG-20250210-WA0032
Share

जौनपुर पुलिस टीम के बेहतरीन यातायात प्रबन्धन से तीर्थयात्रियों का मार्ग हुआ सुलभ, सहसों से सम्पर्क मार्गो पर यातायात सुचारु रुप से हो रहा है संचालित-

JAUNPUR NEWS महाकुम्भ-2025 को सकुशल संपन्न व श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में जौनपुर पुलिस टीम सहसों चौहारा प्रयागराज पर मौजूद है। सहसों से प्रयागराज, वाराणसी व जौनपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किया जा रहा है, कही भी जाम की स्थिति नही है। जौनपुर पुलिस टीम द्वारा सहसों चौहारे पर बेहतरीन यातायात प्रबन्धन किया जा रहा है। जौनपुर पुलिस टीम के आने के उपरान्त सहसों पर जाम नही लग रहा है। तीर्थराज प्रयाग आने जाने वाले यात्रियों का मार्ग निर्विघ्न व सुलभ हो गया है। संगम आने वाले तीर्थयात्री सहसों से यात्री सीधे फाफामऊ पार्किग चले जा रहा है। संगम से वापस आने वाले तीर्थयात्री जो बनारस जाना चाह रहे है, सीधे बनारस को रवाना किया जा रहा है। पूर्वांचल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा जाने वाले यात्रियों को जौनपुर से उनके गन्तव्य को रवाना किया जा रहा है। सहसों पर पुलिस टीम के बेहतरीन यातायात प्रबन्धन से यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित हो रही है।