जौनपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आपरेशन बज्र के तहत 206 वारंटी गिरफ्तार
जौनपुर। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक डा० कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे ‘आपरेशन बज्र’ के तहत, विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वारंटी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। आज 27 दिसंबर को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 105 वारंटी व 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले 48 घंटों में कुल 206 वारंटी और 4 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। आज वारंटियों की गिरफ्तारी में थाना जलालपुर पुलिस नम्बर एक पर रही।
थानों द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण:
- थाना जलालपुर:अशोक पुत्र लालचन्द्र, संजीव पुत्र काशीनाथ, सन्तोष पुत्र काशीनाथ, जयहिन्द पुत्र बाबूराम, नागेन्द्र मौर्या सहित 16 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना शाहगंज:नरेन्द्र, सौरभ, डिम्पल व रामशबद यादव सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना खेतासराय:सेवालाल, रामजीत यादव, रामदर्शन व अनिता सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना खुटहन:रमेश, मुसे उर्फ अरविन्द, पुल्लू यादव सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना केराकत:शीतला, सुनीता यादव, राजेन्द्र निषाद व चन्द्रजीत सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना लाइनबाजार:महेन्द्र यादव, ब्रह्मदेव, इन्द्रजीत यादव सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना बक्सा:विमल कुमार चौहान गिरफ्तार।
- थाना मड़ियाहूँ:बाबू लाल, महेन्द्र गौतम, अनील कुमार सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना बरसठी:बडेलाल, हवलदार हाशमी, दिनेश शर्मा, मुन्ना नट, सभाजीत गौतम, अरुण कुमार पाण्डेय सहित 6 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना मीरगंज:उमाशंकर धोबी गिरफ्तार।
- थाना तेजीबाजार:शम्भूनाथ, अखिलेश तिवारी, सुभाष यादव सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना पवारा:सूरज कुमार पटेल गिरफ्तार।
- थाना रामपुर:श्रीमती चनरा देवी, महन्थलाल, सभाजीत पाठक सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना चन्दवक:वीरेन्द्र राम व बृजेश कुमार गिरफ्तार।
- थाना गौराबादशाहपुर:शम्भूनाथ, मन्टू उर्फ मिट्ठू गिरफ्तार।
- थाना सिंगरामऊ:श्यामलाल यादव, शिवकुमार यादव, अछैवर उर्फ ऋषिकेश, सन्तोष गौतम सहित 10 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना महाराजगंज:राजकुमार, मुधुलाल सरोज, श्रीमती कलावती देवी सहित 12 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना जफराबाद:जितेन्द्र उर्फ जित्तू, सतेन्द्र उर्फ मुन्ना, राजेन्द्र मिश्रा सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना बदलापुर:धीरेन्द्र, जितेन्द्र सिह, किरन सिंह सहित 7 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना सरपतहाँ:भगवान हरिजन, जियावन, सुदामा, अवधेश, राजेन्द्र, वीरेन्द्र सिंह, रवि सहित 7 अभियुक्त गिरफ्तार।
- थाना नेवढिया:लोलारख दूबे सहित 6 अभियुक्त गिरफ्ता। यह अभियान निरंतर जारी है और पुलिस अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है।
