दुकान में लगी भीषण आग,20 लाख का नुकसान

Screenshot_20241109_090331_Video Player
Share

जौनपुर में एक जनरल स्टोर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अंदर फंसे परिजनों को पीछे के रास्ते सीढ़ी लगाके किसी तरह बाहर निकाला गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस तथा दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कस्बा वासियों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गाया तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। बताया गया कि आग से दुकान का लगभग 20 लाख के ऊपर का सामन नुकसान हुआ है। पूरी घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार की है। बताया गया कि बाजार के अंधा मोड़ के पास मस्जिद के बगल में स्थित जनरल स्टोर की दुकान में सुबह करीब 5 बजे विद्युत खंभे पर शार्ट सर्किट हुआ जिसकी चिंगारी से दुकान में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।