प्रधान पर जानलेवा हमले का प्रयास

20241106_132114
Share

हाफ मर्डर में गवाही और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का विरोध करना प्रधान को पड़ा भारी

जलालपुर। थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव के ग्राम प्रधान ज्ञानदास मौर्य पर जानलेवा हमला का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्ञानदास मौर्य मंगलवार की रात्रि करीब 9 बजे गांव के ही अच्छेलाल के घर से एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे हथियार से लैस गांव के ही कुछ लोग प्रधान पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और रात को ही डायल 112 पर घटना की सूचना दिया।

हाफ मर्डर में गवाही और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का विरोध करना प्रधान को पड़ा भारी

जौनपुर। विकास खण्ड जलालपुर के बीबनमऊ ग्राम प्रधान ज्ञानदास मौर्य के मुताबिक हमला करने वाला व्यक्ति गांव के ही है। हमला करने वाला एक ब्यक्ति के विरुद्ध प्रधान हाफ मर्डर में गवाह है तथा दूसरा व्यक्ति गांव के सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है जिसकी शिकायत प्रधान द्वारा उपजिलाधिकारी केराकत से किया गया है। प्रधान ने बताया की इसी से नाराज यह लोग एक गोल बनाकर मुझपर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया हैं। प्रधान ने यह भी बताया कि उन लोगों द्वारा मुझको जान से मारने की धमकी भी दी गई है। हालांकि पुलिस ने खबर लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।