September 20, 2024

शिक्षक ही बदल सकता है विद्यालय की दशा दिशा– अमित सिंह 

Share

शिक्षक ही बदल सकता है विद्यालय की दशा दिशा– अमित सिंह 

प्राथमिक विद्यालय बरैछावीर में हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी

केराकत।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेशीय संगठन मंत्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक चाह जाये तो विद्यालय की दशा दिशा बदल सकती है। शिक्षा जितनी सुदृढ़ होगी उतना ही हम शिक्षक गण सुदृढ़ होंगे। गुरुवार को विकास खंड केराकत के बरैछावीर प्राथमिक विद्यालय  के प्रांगण में आयोजित  शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित  कर रहे थे।शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा  कि गुणवत्ता परख शिक्षा देना हम सभी शिक्षको की नैतिक  जिम्मेदारी है। जहां तक शिक्षको के हक अधिकार की बात है तो उसकी लड़ाई हम हर स्तर पर लड़ने को तैयार  हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बेसिक शिक्षा नियमावली के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ को प्राथमिक शिक्षक संघ कदापि बर्दाश्त  नहीं करेगा। उन्होंने विकास खंड केराकत के शिक्षकों के शैक्षिक क्षमता की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि  जनपद में केराकत का कोई जोड़ नहीं है। खण्ड शिक्षाधिकारी केराकत ए के झा ने कहा कि शिक्षक की पूरी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर राष्ट्र का एक अच्छा नागरिक बनाएं। प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी ने कहा कि शिक्षकों से मेरा विनम्र निवेदन है कि अपने इल्म  की रोशनी  से बच्चों को नहलाकर हो सके तो आई ए एस ,आई पी एस व डाक्टर बना दें, न हो सके तो कोई बात नहीं, पर बच्चे को एक अच्छा इंसान जरूर बना दें। तभी आपका गुरुत्तर सफल है। इस अवसर पर शिक्षक नेता राजेश सिंह टोनी, डोभी शिक्षक संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह,  केराकत  ब्लाक अध्यक्ष संजय सिंह, मड़ियाहूं ब्लाक अध्यक्ष विशाल सिंह व शैलेन्द्र सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर  व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित  किया। इसअवसर पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने अखिलेश यादव, जिला संगठन मंत्री व जिला प्रचार मंत्री संतोष राजभर का माल्यार्पणकर स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत करने वालों में रेखा सिंह, सुशील सिंह,सुनील यादव आदि शामिल रहे। कार्यक्रम कीअध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश सिंह पटेल व संचालन लईक अहमद ने किया।

About Author