पति,सास,ससुर व देवर के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

1000012535
Share

पति,सास,ससुर व देवर के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के करमही गांव निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के पति ,सहित चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला ने उन लोगो पर दहेज के लिए मारने पीटने तथा प्रताड़ित करने की आरोप लगाया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति साहुल गौतम,उसकी माँ सुभागी देवी,पिता महेंद्र नाथ,व देवर अदालत कुमार के ऊपर दहेज प्रताड़ना की धारा 498 ए,323 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।ज्ञात हो करमही गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम की पुत्री प्रियंका की शादी 26 सितंबर 2022 को केराकत थाना क्षेत्र के चौरा बंधवा गांव में साहुल गौतम पुत्र महेंद्र के साथ हिन्दू रीति रिवाज से शीतला चौकिया धाम मंदिर में दोनों के परिजनों की सहमति से हुई थी। आरोप है कि प्रियंका के विदाई के तीन महीने तक सब ठीक चल रहा था। उसके बाद उसकी सास सुभागी देवी, पति साहुल, ससुर महेंद्र और देवर अदालत एकजुट होकर दहेज की मांग करने लगे।