बल्ली हटाते समय करंट लगने से राजगीर झुलसा

1000012535
Share

बल्ली हटाते समय करंट लगने से राजगीर झुलसा
जफराबाद।क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास मंगलवार को मकान के निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आकर एक 32 वर्षीय राजगीर गम्भीर रूप से झुलस गया।उसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
ऊक्त मकान में विकास कुमार 20 वर्ष पुत्र विनोद कुमार निवासी धर्मपुर थाना दीनापुर जिला मुजफ्फरनगर काम कर रहा था।विकास कुमार काम के दौरान बल्ली हटा रहा था।बल्ली करंट के तार से छू गयी।जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।वह मौके पर गिर कर बेहोश हो गया।विकास जफराबाद में ही रहकर राजगीर का काम करता है।उसको करंट लगते ही हड़कम्प मच गया।